देहरादून।देवभूमि रक्षा मंच ने उधम सिंह नगर पुलिस का पुतला दहन किया। बुधवार को देवभूमि रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला प्रांगण में एकत्र होकर जीजीआईसी के पास पुलिस के पुतले का दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गुरु अर्जन देव कॉलोनी किच्छा निवासी गिरीश चंद्र पांडे के घर कुछ लोगों ने उनकी पुत्री, पत्नी के साथ मारपीट कर अभद्रता की। उसके बाद भी पीड़ित परिवार की किच्छा पुलिस ने कोई मदद नहीं की। कार्यकर्ताओं ने सीएम, डीजी, एसएसपी को शिकायती पत्र भेजने के बाद भी आरोपी दरोगा के निलंबन की कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। उन्होंने पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से निलंबन कर घटना की जांच किसी अन्य थाना क्षेत्र को सौंपने की मांग की है। यहां चंद्रपाल सिंह, आशीष चौबे, गुरनाम सिंह, मनोज कश्यप, विवेक कुमार, अनुज कुमार, अमन कुमार, गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता