उधम सिंह नगर।दीपावली के दिन हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली। ट्रक ने बाइक पर घर जा रहे फ्लोर मिल कर्मचारी को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बरेली रोड स्थित बालाजीपुरम काॅलोनी निवासी अजीत सिंह चौधरी (36) लालपुर की एक फ्लोर मिल में काम करते थे। बृहस्पतिवार को अजीत बाइक से डयूटी कर दीपावली का पर्व मनाने घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर सिरौलीकलां चौराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने अजीत की बाइक को टक्कर मार दी।ट्रक के नीचे आने से अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पत्नी और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि फरार चालक को चिह्नित किया जा रहा है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन