देहरादून। उत्तराखंड शासन ने उधम सिंह नगर के नए जिलाधिकारी के तौर पर नितिन भदोरिया की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। नितिन भदोरिया इससे पहले नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून और निदेशक शहरी विकास के साथ डीएम अल्मोड़ा के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
आपको बता दें कि वर्तमान जिलाधिकारी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं, और इसी के साथ शासन ने नए जिलाधिकारी के नाम की घोषणा कर दी। नितिन भदोरिया के प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उनकी नियुक्ति को जिले के विकास और प्रशासनिक सुशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव