संभावित प्रत्याशियों से प्राप्त किया परिचय
जसपुर। भाजपा पर्यवेक्षक सुधीर बिश्नोई ने महुआडाबरा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं नगर पंचायत महुआडाबरा के चुनाव के संभावित प्रत्याशियों की बैठक कर परिचय प्राप्त किया। जिला मंत्री मधुरिमा वर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं की राय जानी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी नाम हाईकमान के पास भेजे जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र लाहोरी, लीलावती, योगेंद्र चौधरी, नीतू रोहिल्ला आदि ने टिकट की मांग की। यहां पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, मनोज पाल, विनीत चौहान, डॉ. मनदीप, सुरेंद्र चौधरी, वरुणं गहलोत आदि रहे। अध्यक्षता गौतम गिरि और संचालन मनप्रीत लाडी ने किया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया