जसपुर । शहीद यादगार कमेटी द्वारा काकोरी काण्ड के शहीदों को
श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
काकोरी कांड के साल 100 वर्ष पूरे होने पर शाहिद यादगार कमेटी द्वारा काकोरी काण्ड के चारों शहीदों की याद में जसपुर तहसील प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें काकोरी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि द गई ।वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान प्रकाश डालते हुए कहा कि अशफाक और बिस्मिल जैसे नौजवानों का साहस एवं बलिदान आज भी देश के नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इन क्रांतिकारियों के विचार आज भी जिंदा हैं ,जो संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। इन लोगों ने अपनी जान वतन पर कुर्बान कर दी । इन क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए एक नयी अलख जगायी थी। आज देश के हालात देखकर उनकी कही हुई बातें याद आती हैं। आज किसानों और मजदूरों के आंदोलन को कुचल रहा है। इस मौके पर भारत सिंह, सुंदरपाल सिंह एडवोकेट, प्रेम सिंह सहोता, पी पी आर्या, पंकज कुमार, पदम सिंह महाराज सिंह चौहान व शिवपाल सिंह एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे ।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव