जसपुर।पुलिस टीम पर हमला करने वाले बलवा के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना के आठ साल बाद आरोपी पकड़ में आए हैं।
पुलिस ने बताया कि साल 2017 में नारायणपुर गांव में पटाखे चलाने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। झगड़ा-फसाद और पत्थरबाजी होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। हुड़दंगियों ने बलवा करते हुए पुलिस टीम पर पत्थरबाजी कर हमला कर दिया था।तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर 49 हुड़दंगियों के खिलाफ बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला अदालत में विचाराधीन है। अदालत ने आरोपियों के विरुद्ध लंबे समय से अदालत में हाजिर न होने पर समन जारी किए थे।
मंगलवार को नरेंद्र कुमार, शेरखान, मोहित, तबी हुसैन, विक्की उर्फ सिद्धार्थ, सईद, मुनेश कुमार, दिलशाद उर्फ लाला, सोनू, अकबर डंपी उर्फ अमीर खान, ओमकार, दीपक कुमार, संजीव और तारा निवासीगण ग्राम नारायणपुर को गांव से ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज