रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में मांस विक्रेता पर चापड़ से हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है।
वार्ड नंबर एक फुलसुंगी स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी विशाखा विश्वास ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसके पति अलोक विश्वास की दक्ष चौराहे पर चिकन शॉप है। चार जनवरी की शाम प्रह्लाद वैध और प्रबीन विश्वास निवासी दक्ष चौराहा उनके पति की दुकान पर आए थे। दोनों का पति से शॉप के पास ही लगे पानी के नल से पानी गिरने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि प्रबीन विश्वास ने उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसके पति के चेहरे और गर्दन पर चोटें आई थी।पति निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद अभियुक्त प्रवीन बिश्वास मूल निवासी रमिया बिहार बंगाली कॉलोनी थाना धरौरा लखीमपुर खीरी और हाल निवासी वनखंडी रोड को गंगापुर रोड स्थित श्मशान घाट वाली पुलिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस दूसरे अभियुक्त की तलाश में जुटी है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज