मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने हल्द्वानी में प्रशासनिक व बस टर्मिनल बिल्डिंग (एसीबीटी), सड़क चौड़ीकरण, विकास एवं सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव, स्टोर्म वाटर ड्रैनेज सिस्टम, आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम) की डीपीआर को अनुमोदन दिया।
मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड में 12 शहरों के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से 500 मिलियन डाॅलर के पीपीआर को आर्थिक मामलों के विभाग, भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु अनुमोदन दिया। उन्होंने उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा मार्ग पर ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से 125 मिलियन डाॅलर के पीपीआर को आर्थिक मामलों के विभाग, भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु भी स्वीकृति दी। सीएस ने अनुमोदित प्रस्तावों के समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में सचिव श्री नितेश झा, श्री चन्द्रेश यादव, श्री बृजेश सन्त सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन