जसपुर। श्री साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में आयोजित होली महोत्सव में नर्सिंग, डीफार्मा, बीफार्मा की छात्राओं रंगारंग कार्यक्रम पेशकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाया। बुधवार को कॉलेज परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान, कॉलेज चेयरमैन राजकुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डिग्री की छात्रा अंशु, कामिनी, कविता ने बलम पिचकारी तूने मुझे मेरी और रंग बरसे भीगे चुनरवाली गीत पर मनमोहक डांस प्रस्तुत कर वाहावाही लूटी। विधायक एवं चेयरमैन ने छात्र-छात्राओं को होली की बधाई देकर एक-दूसरे के संग होली खेली। यहां कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, अतुल शर्मा, कौशल कुमार, अल्शिबा लॉरेंस, प्रतिभा, खुशबू, सलमान, पंकज, आशी वर्मा, निपेंद्र कुमार, अमित भारती, प्रतिभा, तरुण, प्रशांत, काजल, ममता, तिवान, अशोक, लोकेश आदि रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन