जसपुर। उत्तराखंड में अ पंजीकृत मदरसों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, विकासनगर शहरों के साथ-साथ ही उधमसिंहनगर जिले में कुछ मदरसों को सील किया जा रहा है।बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन की टीम ने नगर के मदरसों की जांच शुरू की।लगभग आधा दर्जन से अधिक बिना मान्यता के बिना चल रहे मदरसों को सील किया गया है। उपजिलाधिकारी जसपुर चतर सिंह चौहान तहसीलदार , शुभांगिनी, सीओ दीपक कुमार कोतवाल जगदीश ढकरियल के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल के साथ तहसील की राजस्व विभाग की टीम ने मदरसों की चैकिंग अभियान चलाया।इस दौरान मोहला चूहानन, मोहला अंसारीयान,छिपीयांन, नई बस्ती नेहर पार सहित ग्राम राजपुर, ग्राम रायपुर सहित पूरी विधान सभा के लगभग तीन दर्जन मदरसों की जाँच जारी हे। इस दौरान प्रशासन ने कुछ मदरसों को नोटिस भी दिये गये। खबर लिखें जाने तक कार्यवाही जारी थी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता