जसपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने छीनी वृद्धा से चेन रिश्तेदार के घर जा रही थी महिला
अज्ञात बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम
जसपुर,। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े वृद्धा की सोने की चेन छीन ली और तमंचा लहराते हुए फरार गए। पुलिस ने वृद्धा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। घटना स्थल के पास के कैमरों को खंगाल कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
सोमवार शाम कोतवाली रोड निवासी राजेंद्र परमार की पत्नी सुशीला परमार घर से चमन बाग कालोनी निवासी विवेक वर्मा के घर जा रही थी। पाल होटल वाली गली में अचानक आये बाइक सवारों ने गले से चेन खींच ली। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास की चौकियों को जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से जानकारी लेकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि बदमाश, हेलमेट लगाए लगाए थे।
उनकी तलाश की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज