जसपुर।पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अध्यक्ष, कैबिनेट सब कमेटी अतिक्रमण नियमितिकरण देहरादून को पत्र भेजकर श्रेणी 6/2, श्रेणी 6/4 पर काबिज लोगों के नियमितिकरण की मांग को लेकर सुझाव भेजे हैं।

भेजे पत्र मे पूर्व विधायक ने कहा कि श्रेणी 6/2 में रास्तों पर आवागमन होता था, लेकिन आबादी बढ़ने के कारण ग्रामीणों ने आवागमन को उन रास्तों की जगह नए रास्ते बना लिए। जो अभी तक 6/2 में दर्ज नहीं हैं। जबकि जो भूमि ग्रामीणों ने रास्तों के लिए छोड़ी है, उनके रकबे का क्षेत्रफल 6/2 में दर्ज भूमि से ज्यादा है। चूंकि श्रेणी 6/2 मे दर्ज भूमि को जेड ए एक्ट में राज्य सरकार द्वारा पट्टे करने का अधिकार है। लिहाजा श्रेणी 6/2 में दर्ज भूमि पर काबिज लोगों को पट्टा निर्गत कर नए रास्तों को श्रेणी 6/2 में दर्ज किया जाए। साथ ही श्रेणी 6/4 में दर्ज भूमि को जेड ए एक्ट के तहत डीएम को श्रेणी परिवर्तन का अधिकार प्राप्त हैं। भूमि को आबादी क्षेत्र में परिवर्तित किया जा सकता है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव