April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

सीएम धामी की बेटियों को सौगात:नंदा गौरा योजनाः 40504 लाभार्थियों को 1.72 अरब से ज्यादा धनराशि ट्रांसफर

  • मुख्यमंत्री धामी बोले-बेटियों के लिए उत्तराखंड सरकार कर रही कई कार्य

, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर

सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से नंदा गौरा योजना के 40504 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024 25 में लाभान्वित 1 अरब 72 करोड़ 44 लाख 4 हजार रुपए की धनराशि का वितरण किया।

इस योजना के माध्यम से विगत 5 वर्षों में 2 लाख 84 हजार 559 लाभार्थियों को 9 अरब 68 करोड़ 64 लाख 51 हजार की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। नंदा गौरा योजना के

अंतर्गत उत्तराखंड में कन्या के जन्म पर 11 हजार एवं 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लाभार्थियों में जन्म पर 8616 बालिकाओं को 9 करोड़ 81 लाख 16 हजार की धनराशि और 12वीं पास करने वाली 31888 बालिकाओं को 1 अरब 62 करोड़ 62 लाख 88 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री

की ओर से डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में राज्य सरकार अनेक प्रयास कर रही है। नंदा गौरा योजना से बड़ी संख्या में राज्य के गरीब परिवारों की बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं। उत्तराखंड में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सचिव चंद्रेश कुमार यादव, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशांत आर्य भी मौजूद रहे।

You may have missed