देहरादून।आगामी 30 अप्रैल अर्थात अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मां गंगा और मां यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10:30 बजे खुलेंगे। 29 अप्रैल को विग्रह डोली मुखबा गांव से रवाना होकर भैरोघाटी में रात्रि विश्राम करेगी और 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम पहुंचेंगी।
वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भी 30 अप्रैल को 11:55 बजे खोले जाएंगे। इसकी घोषणा यमुनोत्री पुरोहितों ने यमुना जयंती के अवसर पर की है। इसी के साथ चारधाम यात्रा 2025 का शुभारंभ हो जाएगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा