ऊधमसिंह नगर। बारात में जा रही बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 50 लोग सवार थे, जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। बस में आग लगने से अफरातफरी मच गई। समय रहते आग को बुझा लिया गया, जिस कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे खटीमा से रुद्रपुर जा रही एक बस में खातों के झनकट बाजार क्षेत्र में अचानक आग लग गई। जिससे बस में सवार लोग घबरा गए। बस चालक ने एक निजी स्कूल के सामने बस रोका। बस में सवार सभी लोग तेजी के साथ नीचे उतरे। बस में आग लगने की घटना से आसपास भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना मिलने पर दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गए, तब आसपास के लोगों और निजी स्कूल के कर्मचारियों ने पानी से आग बुझा दी थी। बस में सवार युवक ने बताया कि आग लगने की घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता