उत्तराखंड में किच्छा के चुटकी देवरिया में आधी रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जबरन बूम बैरियर खोल दिया। इसके साथ ही टोल कर्मियों से मारपीट भी की। वहीं, टोल के अंदर तोड़फोड़ भी की। साथ ही कैश रूम का दवाजा भी तोड़ दिया। मौके पर सादी वर्दी में आए चौकी इंचार्ज से भी धक्का मुक्की की गई। टोल कर्मी अनुज तिवारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किच्छा कोतवाली में तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा के अंदर मारपीट की जा रही है। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा