देहरादून। शासकीय आवास पर समस्त जिलाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान चारधाम यात्रा मार्गों, तीर्थ-पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने समेत अवैध आधार कार्ड, वोटर आईडी और कनेक्शन मामलों में दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों के मरम्मत कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं के संबंध में प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कैंची धाम वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर पार्किंग व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, आगजनी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन