April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

मुख्य मंत्री पुष्कर धामी यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले पहले सीएम बने

अविभाजित यूपी के समय पूर्व सीएम वीर बहादुर पहुंचे थे, व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद

बड़कोट। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले मुख्यमंत्री हैं जो यमुनोत्री धाम पहुंचे हैं। इससे पूर्व अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह यमुनोत्री धाम आए थे।

मुख्यमंत्री के पहली बार धाम पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने कहा कि अब उनके आने से स्थितियों में सुधार आएगा। यमुनोत्री धाम की विषम भौगोलिक परिस्थिति और कई बार सुरक्षा कारणों की वजह से अब तक कोई भी मुख्यमंत्री धाम नहीं पहुंच पाए हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले मुख्यमंत्री हैं जो मां यमुना मंदिर के कपाट खुलने के समय पर धाम पहुंचे हैं। सीएम के पहली बार धाम में पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की।

सीएम का हेलीकॉप्टर यमुनोत्री में गरूड़गंगा के समीप बने हेलिपैड पर उतरा। उसके बाद वे वहां से 500 मीटर पैदल मंदिर तक पहुंचे। पूर्व विधायक केदार सिंह रावत का

कहना है कि सीएम धाम की स्थितियों को स्वयं देख के गए हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया है कि यमुनोत्री धाम की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। इससे धाम का चहुंमुखी विकास की उम्मीद है।

रावत ने बताया कि इससे पहले अविभाजित उत्तर प्रदेश 1987 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह तब हनुमान चट्टी से यमुनोत्री धाम विषम परिस्थितियों में 13 किमी पैदल मार्ग से पहुंचे थे।

वह उस समय चकबंदी के प्रेरणास्त्रोत और भाजपा के जनपद में संस्थापक सदस्य स्व. राजेंद्र रावत ने पांच माह से चल रहे आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को समाप्त करवाने पहुंचे थे।साभार

You may have missed