April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर मे शॉर्ट सर्किट से लकड़ी की टाल में लगी आग

जसपुर। शॉर्ट सर्किट से एक लकड़ी की टाल में आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन नुकसान नहीं बचा पाए। अग्निशमन केंद्र के एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली की वार्ड नंबर 18 मोहल्ला नई बस्ती में मस्जिद आयशा के पास हैदर अली की टीएच इंटरप्राइजेज लकड़ी की टाल में आग लगी है। इस दौरान फायर टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। लेकिन ताल में रखी लड़कियां एवं मशीन जलकर खाक हो गई। हालांकि लोगों की मदद से कुछ लकड़ी को बचा भी लिया गया। एफएसएसओ ने बताया कि आग से दुकान में राखी लकड़ी एवं मशीन जलकर राख हो गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। टाल स्वामी ग्राम हरेवाली थाना रेहड़ (बिजनौर यूपी) का रहने वाला है।

You may have missed