उधम सिंह नगर।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी
अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
दिनांक 21-05-2025 को कोतवाली रूद्रपुर के इन्द्रा कालोनी गली न0-6 में एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति जगजीत सिह पुत्र स्व0 मान सिह के घर के बाहर आये और जगजीत सिह को आवाज लगाकर बाहर बुलाया उस समय जगजीत सिह अपने घर पर नही था उक्त जगजीत सिह की पत्नी व बच्चे घर पर थे जो मोटर साईकिल सवारो की आवाज सुनकर घर के दरवाजे पर बाहर आये तो मोटर साईकिल सवारो के द्वारा जगजीत सिह के परिवार वालो को जान से मारने की नियत से उस पर तमंचे से दो राऊण्ड फायर किये, इस घटना के सम्बन्ध में वादी जगजीत सिह के द्वारा कोतवाली रूद्रपुर में मुकदमा fir no – 238/2025 धारा- 109 ,352, 351 (2)BNS बनाम- गुरप्रीत सिह ऊर्फ गोपी पुत्र सेवा सिह निवासी डिबडिबा बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश व एक अन्य अज्ञात को विरूद्ध पंजीकृत कराया गया ।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए थे निर्देश तथा पुलिस टीम का गठन किया गया था ।
जिस पर पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 23-05-2025 को उक्त अभियोग में फायर करने वाले अभियुक्त विक्रमजीत सिह ऊर्फ जोरा जट पुत्र प्रेम सिह को मॉडल कालोनी रोड़ रूद्रपुर से गिरफ्तार कर अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त एक अद्द तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये ।
अभियुक्त का नाम पता-
➡️ विक्रमजीत सिह ऊर्फ जोरा जट पुत्र प्रेम सिह निवासी-सुल्तान पिण्ड विन्ड थाना – नहर वाली चौकी जिला अमृतसर पंजाब
अभियुक्त से बरामदगी- एक अद्द तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया