देहरादून।‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में देहरादून में आयोजित ‘एक संवाद वीर सैनिकों के साथ कार्यक्रम’ में सहभागिता कर हमारे साहसी जवानों के शौर्य, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा को ससम्मान नमन किया।
प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व, स्पष्ट सोच एवं भारतीय सैनिकों के दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप ऑपरेशन सिंदूर को अभूतपूर्व सफलता मिली। हमारे बहादुर सैनिकों ने न केवल आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया, बल्कि उनके सरपरस्तों को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। यह भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और सशक्त रक्षा नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आज भारत आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी तकनीक से निर्मित आधुनिक हथियारों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मांग बढ़ी है और भारत वैश्विक मंच पर एक भरोसेमंद रक्षा साझेदार के रूप में उभरा है।
हमारी प्रदेश सरकार भी सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। उनके जीवन को सम्मान, सुरक्षा और सुविधा से जोड़ने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो न केवल उनके प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक हैं, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में हमारा संकल्प भी दर्शाती हैं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा