April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर:सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर व्यापारियों ने किया पालिकाध्यक्ष का घेराव

जसपुर। सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं धीमे कार्य को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष का घेराव कर निर्माण की व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की। नगर पालिका अब्दुल बारी चौक से गोपाल पकोड़े वाले की दुकान तक सड़क निर्माण का कार्य करा रही है।

इस मार्ग को लेकर व्यापारियों ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष मो. नौशाद सम्राट से

मुलाकात की। उन्होंने बताया कि खोदाई के मलबे को सड़क से नहीं उठाया गया। व्यापारियों ने निर्माण सामग्री की क्वालिटी पर भी नाराजगी जताई।

उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। व्यापारियों की शिकायत पर चेयरमैन ने जेई के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, राजाराम राजपूत,सतीश कुमार, राजीव गोयल,अंकुर बंसल आदि मौजूद रहें रहे।

You may have missed