March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर:नगर की समस्याओं को लेकर पालिका अध्यक्ष से मिले भारत जनहित संगठन के लोग

समस्याओ के निस्तारण का पालिका अध्यक्ष ने दिया भरोसा

जसपुर। भारत जनहित सेवा संगठन के अध्यक्ष सोनू कादरी के नेतृत्व में लोगों ने नगर की समस्याओं को लेकर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात की। पालिका अध्यक्ष ने समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया।
आज भारत जनहित सेवा संगठन के लोगों ने पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट और अधिशासी अधिकारी शाहिद अली को मांग पत्र सौंपा। उनका कहना है कि पट्टी चौहान स्थित नाले का निर्माण करने, अबुल कलाम पार्क का सौंदर्याकरण करने, नालों की सफाई करने, जल भराव से निजात दिलाने और हाउस टैक्स को कम करने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान
अध्यक्ष सोनू कादरी, मौ0 नासिर, फहीमउर्रहमान, साकिब चौधरी, शावली, डॉ दिलशाद, शहजाद मेंमबर, शान ए इलाही, मौ0 इक़बाल, जाहिर आलम, मौ0 आदिल, अलाउद्दीन मेंमबर, मौ0 नाजिर के अलावा सभासद सुधीर विश्नोई, शहज़ाद भी मौजूद रहे।