शहर कमेटी के अलावा दस सेक्टरो के चौधरीयों व सदस्यों को भी दिलाई गई शपथ,
बिरादरी की फलाह के लिए मिलकर काम करने की कहीं बात।
जसपुर। मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी के नए ओहदेदारों को एक बड़े कार्यक्रम मे हलफ बरदारी (शपथ) दिलाई गई। हलफ बरदारी सदर समेत सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम मे खासी संख्या मे पहुंचे लोग इस के गवाह बने।

खेड़ा रोड स्थित सिटी पैलेस मे गत शुक्रवार देर रात बड़े समारोह व खुशनुमा माहौल में सदर समेत सभी सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शहर इमाम मौलाना अयूब नूरी ने चौधरी, सदस्यों के बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों ने बिरादरी के विश्वास पर खरा उतरने, शरीअत के हिसाब से काम करने, कुरान हदीस की रोशनी में जायज फैसला देने, एवं बिरादरी हित में काम करने की बात कही। कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी अतिकुर रहमान रेहबर ने किया।
यहां बता दें कि एक माह पहले मोहल्ला चौहनान में नफीस सिद्दीकी को बिरादरी का सदर चुना गया था। इसके बाद मोहल्ला छीपीयान में 60 चौधरी एवं सदस्यों के चयन के बाद नायब सदर, सचिव, कोषाध्यक्ष के पदों पर चुनाव हुआ। खादिम अली को नायब सदर, मो. इस्लाम को सचिव, मोबीन आलम को खंजाची चुना था।
कार्यक्रम मे यह रहें मौजूद
इस दौरान चेयरमेन नौशाद सम्राट, पूर्व सदर हाजी हनीफ, डॉ. यूनूस चौधरी,एड.अखलाख अहमद,जाकिर हुसैन नूरी, आबिद नूरी, अनीस रूबी,हाजी राशिद अनीस अहमद, हाजी जाहिद, शहज़ाद ट्रांसपोर्टर, रोशन अली, गोरी, रईस चौधरी,शफ़ात नबी,फकीरा, जियाउर रहमान, सियासत अली मास्टर आबिद, हाजी उस्मान,नाज़िम मेंबर,हनीफ, शाहिद हुसैन, मेहरुद्दीन,अफ़ज़ाल,जॉनी, शरीफ शेख जी,हकीम ज़फर, नफीस सिंगर,एड. नदीम,युसूफ मेंबर,पूर्व नायब सदर हाजी आसिफ,पूर्व सदर दिलशाद,तौफीक अहमद,सोनू कादरी,युसूफ मंसूरी,मौ.क़ासिम, साजिद, सभासद पति वसीम,शहज़ाद शकील भारती, सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहें।
युवाओं मे दिखा बिरादरी की खिदमत का जोश
सेक्टर नंबर 8के सब से कम उम्र के सेकेट्री बने मोहम्मद शहज़ाद

जसपुर।यहां यह काबिल ए गौर है कि जसपुर मे मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी लगभग बीते दो दशक से मुसलसल बजूद मे हे।हर तीन वर्ष मे चुनाव प्रकिरया के बाद कमेटीयों का गठन होता रहा हे। चुने गये पदाधिकारी अपने अपने कर्तव्यों का बा खूबी निर्वहन करते रहें हैं। इस बार भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान सेक्टर कमेटीयों का गठन किया। परन्तु इस बार युवाओं मे बिरादरी की खिदमत का खासा जोश देख़ने को मिला। खास कर मोहल्ला चौहानान मे युवाओं ने आगे बढ़कर इस मे भागेदारी की।मोहल्ला चौहानान मे मे दर्जन भर के करीब युवाओं को सेक्टर सेकेट्री के लिए चुना गया तो वही मोहल्ला जटवारा मे भी दर्जन भर से अधिक युवाओं को सेक्टर सेकेट्री, चौधरी, व सदस्यों के रूप मे चुना गया। इतना ही नही
हलफ बरदारी के दौरान इन युवाओं खासा जोश था।वहीँ मोहम्मद शहज़ाद सेक्टर नंबर 8 के सब से कम उम्र के सेकेट्री चुने गये।
सोसाइटी के नए ओहदेदारों के स्वागत का लगा रहा ताँता

जसपुर।मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी के नए ओहदेदारों को शुक्रवार को हलफ बरदारी (शपथ) के बाद मौजूद लोगो ने बड़ी गर्म जोशी से स्वागत किया। कुछ देर के लिए मंच पर स्वागत करने वालों का तांता सा लग गया। हर कोई नए ओहदेदारों को फूल माला पहना कर मुबारकबाद देने के लिए बेताब नजर आ रहा था।काफी देर तक यही सिलसिला जारी रहा।वही ओहदेदारों के चेहरे भी खिले थे। स्वागत करने वालों मे नौशाद सम्राट,आबिद नूरी,डॉ. यूनुस चौधरी,नाज़िम मेम्बर, ज़ाकिर नूरी, हाजी राशिद,एड.अख़लाक़, हकीम ज़फर, मास्टर हारून, अबार हुसैन, अनीस,गुड्डू,आदि शामिल रहें।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता