पिता और भाइयों की मौत के बाद से वह सालों से घर में अकेली रह रही थी महिला
काशीपुर। एक घर में महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पिता और भाइयों की मौत के बाद से वह सालों से घर में अकेली रह रही थी। आवास विकास की कृष्ण नगर कॉलोनी में रेलवे में कार्यरत बालेराम नामक एक व्यक्ति का मकान है। परिवार में एक बेटी व दो बेटे थे। कॉलोनीवासियों ने बताया कि रेलवे से सेवानिवृत्त बाले राम की मौत हो गई। परिवार में दो बेटे व एक बेटी पार्वती (55) रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके तीनों बच्चे अविवाहित थे।दोनों बेटों की बीते वर्षों में मौत हो चुकी है। परिवार में अकेली पार्वती ही थी, जो इसी मकान में रह रही थी। कॉलोनीवासियों ने बताया पार्वती कॉलोनी में किसी से वास्ता नहीं रखती थीं। घर से बहुत कम निकलती थी और पिता की पेंशन से ही गुजर-बसर कर रही थी। लगभग 10-15 दिन से किसी ने भी युवती को बाहर नहीं देखा था। बीते मंगलवार को घर के पास से बदबू आने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर एसएसआई अनिल जोशी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो पार्वती का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। शव लगभग 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई ने बताया महिला का शव पूरी तरह से गल चुका था। पोस्टमार्टम के बाद भी महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया