जसपुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जसपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कलाम की उपलब्धियां बताईं। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0 कार्यक्रम में मेधावियों को भी सम्मानित किया। बुधवार को
जसपुर। पहलगाम कश्मीर में आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर लोगों को मारा गया, यह आईएसआई पाकिस्तान की साजिश थी। यह हिन्दुस्तान में हिंदू मुस्लिमों के बीच दंगा कराने की कोशिश थी,यह बात आज
भारत रत्न और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर आयोजित “कलाम को सलाम” व “स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड्स”फैज़-ए-आम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में
पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन अपने सम्बोधन के दौरान कहीं। इस पूर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री का भाजपाइयों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश के 14 मुस्लिम समुदाय की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं, दो सबसे कम उम्र की महिला ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। शाहनवाज हुसैन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म, जाति में न बंटकर अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए
उन्होंने बच्चों को कलाम जैसा महान बनाने पर जोर दिया। कहा कि डॉ. एपीजे कलाम, इस्लाम मजहब में पैदा हुए लेकिन उन्होंने कभी जाति धर्म को नहीं माना। वह सच्चे हिन्दुस्तानी थे। कहा पहलगाम कश्मीर में आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर लोगों को मारा गया, यह आईएसआई पाकिस्तान की साजिश थी। यह हिन्दुस्तान में हिंदू मुस्लिमों के बीच दंगा कराने की कोशिश थी, लेकिन देश के लोग एक रहे। कहा कि सेना ने डॉ. एपीजे कलाम द्वारा निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल दागकर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। कहा भाजपा हर धर्म हर वर्ग की पार्टी है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे
पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी , प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन , पूर्व दर्जा राज्य मंत्री जनाब मजहर नईम नवाब , उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो , खड़क सिंह चौहान , मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान ,मोर्चे के जिलाध्यक्ष रिजवान हुसैन ,हज कमेटी की सदस्य तरन्नुम , शाहिद हुसैन , जुम्मा खां , फकरुद्दीन , महामंत्री विशाल कश्यप , दीपक , शाने इलाही , शाहिद अली , हबीब अहमद, नवनियुक्त ग्राम प्रधान ईल्मा और शमीम अहमद , सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।
उत्तरकाशी आपदा पर जताया शोक
उत्तरकाशी की घटना पर शोक जताया उत्तरकाशी में हुई घटना पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई। घटना के कारण फूल मालाओं से स्वागत एवं ढोल नगाड़ों का इस्तेमाल नहीं किया गया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता