रूद्रपुर 06 अगस्त 2025। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों के साथ रूद्रपुर शहर के जल भराव क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण किया। उन्होंने अटारिया पुल, जगतपुरा, बृहस्पति मंदिर, फूलसूंगा, तीनपानी डाम जल भराव क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी,नगर आयुक्त को जल भराव क्षेत्रों में पैनी नजर रखने व जहां जहां कूड़े से जल निकासी अवरूद्ध हो रही है वहां कूड़ा हटाकर जल निकासी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी कहा से आ रहा है व जल प्रवाह को अवरूद्ध करने वाले अतिक्रमणों का ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश देते हुए अब अतिक्रमण कतई ना हो पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने जगतपुरा में बालिका विद्या मंदिर जू 0 हाईस्कूल में बनाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण दौरान उन्होंने बच्चों को बिस्किट,पानी भी वितरित किए।
उन्होंने राहत शिविर व जल भराव क्षेत्रों में चाय पानी, भोजन वितरण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सुबह से जल भराव क्षेत्रों में कार्य कर रहे जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना व हौसला अफजाई की।
निरीक्षण दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी आदि मौजूद थे।
डी आई ओ।
[8/6, 5:56 PM] Dio Govind Singh Bist: आज दिनांक 6/08/25 को जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ संयुक्त अभियान के दौरान सिडकुल सैक्टर 6 स्थित मंगलम फूड प्रोडक्ट (मंगलम स्वीट एंड फास्ट फूड) प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया
प्रतिष्ठान से संदेह के आधार पर कुल 04 नमूने खोया” का 01 काजू टुकड़ा ” का 01 मैदा का एक और कलाकंद का 01 नमूना मौके से लेकर सील मोहर बंद किए तत्पश्चात नैनीताल रोड स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बीकानेर से दो नमूने काजू कतली इव पेडा का नमूना लिया
टीम में सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा ललित मोहन पाण्डे तहसीलदार रुद्रपुर श्री दिनेश कुटोला वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा काशीपुर सितारगंज श्रीमती अपर्णा साह खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुद्रपुर किच्छा खटीमा श्रीमती आशा आर्या ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी श्री मोहन चंद्र पांडे चौकी प्रभारी सिड़कुल आदि मौजूद रहे
पिछले माह खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती आशा आर्या द्वारा मंगलम स्वीट एवं फास्ट फूड प्रतिष्ठान में पाई खामियों के चलते fssa 2006 की धारा 56 के तहत अपर जिला अधिकारी न्यायालय/ न्याय निर्णयन अधिकारी न्यायालय जनपद उधम सिंह नगर वाद दायर किया जा चुका

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन