बाजपुर, 06 अगस्त 2025गत दिवस लगातार भारी वर्षा के कारण बाजपुर, काशीपुर शहर में जल भराव क्षेत्रों का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बाजपुर के चकरपुर, इंद्रा कालोनी व अपर जिलाधिकारी ने झारखंडी का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने विगत दिवस निरीक्षण दौरान उप जिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता सिचाई को लेवड़ा नदी में इन्द्रा कालोनी पुल के दोनो ओर तत्काल अस्थाई तटबन्ध बनाने के निर्देश दिये थे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी, ई ई सिंचाई को वर्षाकाल में नदी नालों पर पैनी नजर रखने व जल भराव प्रभावितों को भोजन पानी वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन कालोनियों में मलवा भर गया है उसे हटाने हेतु नगर पालिका से तुरंत कर्मचारी लगाकर हटाया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी डॉ0 अमृता शर्मा, अधिशासी अभियंता एके जौन, सीएमओ डॉ के के अग्रवाल, तहसीलदार अक्षय भट्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मनोज दास, पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, गौरव व अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन