जसपुर,। गांव में संदिग्ध हालत में घूमने एवं ग्रामीण के साथ मारपीट करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से तमंचा चाकू बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि 13 अगस्त को 112 के माध्यम से सूचना मिली की पुराना अहमदनगर को जाने वाली कच्ची चकरोड के बाग में दो युवक ने एक युवक को बांध रखा है। उनके पास तमंचा व चाकू हैं। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ रखा था जो युवक को पीट रहे थे।पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम हनीपाल पुत्र राधेश्याम निवासी डिबडिबा, बिलासपुर (रामपुर), अभिषेक पाल पुत्र सुभाष पाल निवासी चुचेला थाना धनौरा (अमरोहा) बताया। पुलिस को हनी पाल के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, अभिषेक पाल से एक चाकू, एक बाइक मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन