March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर:पं.पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में भी धूमधाम से मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

जसपुर। नगर की अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार पंडित पूर्णा नन्द तिवारी इंटर कॉलेज के कॉलेज के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर हरसोल्लस से मनाया गया। सर्वप्रथम संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने देश के गर्व के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराया तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसका शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीतों पर नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए। संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने इस अवसर देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भाव पूर्ण स्मरण किया एवम संस्थान के विद्याथियों से कहा की आप ही देश के भविष्य हो इस स्वतंत्रता को बनाए रखने की जिम्मेदारी आप सभी के कंधो पर है अंत में उन्होंने सभी को 15 अगस्त की बधाई दी । इस अवसर पर प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा, और प्रधानाचार्य, बाबू सिंह शाक्य, खूब सिंह, अंकुर बंसल,
सहित समस्त , स्टाफ एवम विद्यार्थी गण खासी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे ।