जसपुर – 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कालेज, सुभाष चौक सहित शहर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने भाग लिया और तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया।
उन्होंने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों के साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का पवित्र अवसर है। हमें उनके आदर्शों को मार्गदर्शक बनाकर एक सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना होगा।”
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ”आजादी के महत्व को आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है, ताकि वे इस पर्व की गंभीरता को समझ सकें। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।”
उन्होंने कहा कि “देश का स्वर्णिम विकास प्रधानमंत्री मोदी के अथक परिश्रम का परिणाम है, और जनता आज उनके नेतृत्व में सुरक्षित व विकासशील वातावरण महसूस कर रही है।”

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता