धर्मवीर जोशी, विजय जोशी, महेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, नरेंद्र जोशी संरक्षक।
जसपुर। जोशियांन धर्मशाला शिव मंदिर में जोशी समाज की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में पांच संरक्षक ,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महामंत्री ,कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए तथा तीन प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई ।
रविवार को धर्मवीर जोशी की अध्यक्षता मे आयोजित जोशी समाज की बैठक में जोशी श्मशान जीर्णोद्धार समिति की पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से धर्मवीर जोशी ,विजय जोशी, महेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा ,नरेंद्र जोशी को संरक्षक तथा मनोज जोशी को अध्यक्ष, भीम जोशी को उपाध्यक्ष ,पीयूष जोशी को महामंत्री, बृजेश जोशी को मंत्री, हिमांशु व शिवम को कोषाध्यक्ष चुना गया।बैठक में मौजूद लोगों से सुझाव मांगे गए तथा विचार कर सर्वसम्मति से तीन प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।जिसमें नई कमेटी का कार्यकाल 2 वर्ष होगा,नई कमेटी द्वारा संतोष जनक कार्य न करने की दशा में संरक्षकों द्वारा कमेटी भंग कर दूसरी कमेटी गठित करने का अधिकार होगा। पुरानी कमेटी अपने कार्यकाल का नई कमेटी को पूर्ण लेखा-जोखा देगी । अध्यक्ष ने समाज के लोगों से नई कमेटी का सहयोग करने की अपील की।महामंत्री पीयूष जोशी ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अनिल जोशी, अरुण जोशी, सत्यम जोशी,नितिन व अजय को सदस्य बनाया गया है। महामंत्री ने कहा कमेटी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें कोई भी समाज का व्यक्ति सदस्य बन सकता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई दी। कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पूर्वअध्यक्ष रोहिताश जोशी, सतपाल जोशी, अरुण कुमार, राजेश कुमार, अमरीष जोशी, नरेंद्र कुमार ,सुरेंद्र कुमार ,राजेंद्र कुमार, कन्चू जोशी ,सुनील कुमार ,हरगोविंद जोशी ,बहादुर जोशी ,अजय कुमार, जुगनू ,धर्मेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता