October 23, 2026

Jaspur Times

News Portal

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस, फर्जी कागजात तैयार कर युवती संग शादी का पंजीकरण कराया

,

जसपुर, । फर्जी कागजात तैयार कर शादी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। एक युवती ने कहा कि पिछले साल उसके इंस्टाग्राम पर रेशम सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी भोगपुर फार्म से बात शुरू हई। एक माह में दोनों की दोस्ती हो गई। तीन माह रेशम सिंह उसे बहला फुसलाकर केहरीपुर ले गया। वहां पर उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना ली। तीन अक्तूबर को रेशम सिंह ने उसे कॉल कर तहसील बुलाया। गांव के ज्ञानी एवं ग्राम प्रधान भोगपुर के प्रमाण पत्र दिखाकर धमकी दी। एक अधिकारी के पास ले जाकर विवाह का रजिस्ट्रेशन करा लिया।इसकी जानकारी युवती के घरवालों को हुई तो परिजनों ने ग्राम प्रधान भोगपुर, ज्ञानी से प्रमाण पत्रों के बारे में जानकारी की तो दोनों प्रमाण पत्रों को फर्जी बताया। युवती एवं उसके परिजनों ने रेशम सिंह द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर युवती की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर गलत तरीके से विवाह का रजिस्ट्रेशन करने का आरोप लगाया। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।