हल्द्वानी के गोरा पड़ाव क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक मामूली कहासुनी ने खून-खराबे का रूप ले लिया। पड़ोसियों के सामने भाभी-ननद के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साई भाभी ने कपड़े में छुपाकर लाए चाकू से ननद के पेट में वार कर दिया।चीख-पुकार मचने पर लोग दौड़े, लेकिन तब तक पुष्पा खनी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। उसे फौरन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला दीपा बिष्ट और उसकी ननद पुष्पा खनी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। मजाक-मजाक में ‘मोटी’ कहने पर शुरू हुआ झगड़ा, बाद में खून से सरोबार हो गया। पुलिस ने आरोपी दीपा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दो महिलाओं वो भी ननद—भाभी के बीच मामूली तकरार खूनी रूप ले लेगी, ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा