March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

तीसरे दिन मिली रामगंगा में डूबे एक भाई की लाश,दूसरे की तलाश जारी

जसपुर। भारी मुश्काक्त के बाद तीसरे दिन टीम को एक भाई की लाश मिलने मे सफलता प्राप्त हुई हे।ज़ब कि अभी दुसरे भाई की तलाश जारी हे।
यहां बता दे कि गत मंगलवार को मोहल्ला नत्थासिंह निवासी धर्मेंद्र कुमार और बिजेंद्र कुमार पुत्र करन सिंह मोहल्ले के लोगों संग गणेश प्रतिमा को लेकर विसर्जित करने को भूतपुरी, अफजलगढ़ की रामगंगा नदी में उतरे थे। प्रतिमा विर्सजन के दौरान गहरे गड्ढे में जाने पर दोनों भाई बह गए। मंगलवार को देर शाम तक उनकी खोजबीन चलती रही।तथा बुधवार को भी सुबह से ही उनको फिर से तलाशा गया। परन्तु सफलता नही मुली थी। आज सुबह 6 बजे से फिर से एनडीआरएफ की टीमो ने फिर से तलाश शुरू की थी। साथ ही स्थानीय गौताखोरो की मदद भी ली गई। कड़ी मशक्क्त के बाद
आज टीमों को सगलता हाथ लगी। बताया जा रहा हे कि बड़े भाई धर्मेंद्र की लाश को बरामद किया जा चुका हे जबकि अभी दूसरे भाई की तलाश जारी हे।