देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून जनपद की सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकास कार्यों को नई गति देने हेतु महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। मिट्ठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक और परवल से विज्ञान धाम झाजरा तक सड़क चौड़ीकरण योजना के अन्तर्गत मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य हेतु ₹12.3 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है।
राजधानी देहरादून की कैन्ट विधानसभा के अंतर्गत वसंत विहार सोसाइटी के आन्तरिक मार्गों के सुदृढीकरण का कार्य बीएम एसडीबीसी द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त केशवरोड़, नेशनल रोड, शिव कॉलोनी, द्रोणपुरी, प्रेमनगर चुंगी से मोहनपुर पावर हाउस तक मिलन विहार, रजत एन्कलेव तथा पार्क रोड के आन्तरिक क्षतिग्रस्त मार्गों का सुधारीकरण कार्य हेतु ₹3.52 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
हरिद्वार जिला कारागार में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए बैरक संख्या 01, 02 और 06 के प्रथम तल पर नवीन बैरकों के निर्माण हेतु ₹4.91 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही महिला बैरक के प्रथम तल पर भी नई बैरक के निर्माण हेतु ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
जनपद टिहरी गढ़वाल में आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में भी मुख्यमंत्री ने अहम निर्णय लिया है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मोल्यासेरा के भवन निर्माण हेतु ₹2.89 करोड़ तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बंगियाल के भवन निर्माण हेतु ₹2.5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अनुरूप विश्व बैंक पोषित अर्द्धनगरीय क्षेत्रों हेतु उत्तराखण्ड पेयजल कार्यक्रम में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राजस्व मद में ₹7 करोड़ और पूंजीगत मद में ₹67 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता