जसपुर। कांग्रेस की जनआक्रोश रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कांग्रेसियों ने एक जनसभा के बाद नगर में जुलूस के रूप में विशाल रैली निकाली। रैली सुभाष चौक पर समाप्त हुई। वहां पर 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पृथ्वीराज चौहान चौक पर जन आक्रोश सभा का आयोजन विधायक आदेश चौहान ने किया। सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रीतम सिंह समेत पूरे जिले एवं प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा में नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने
बिगड़ती कानून व्यवस्था और महंगाई की बात कहते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों को घेरा। साथ ही जसपुर में रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना, पॉलिटेक्निक की स्थापना, स्टेडियम की स्थापना, भोगपुर को राजस्व ग्राम घोषित करने, जसपुर में फेज 2 की पेयजल योजना का क्रियान्वयन करने आदि मांगों को उठाया। इसके बाद कांग्रेसजनों ने सुभाष चौक तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जन आक्रोश रैली निकाली। सुभाष चौक पर राज्यपाल को को सौंपा। इस दौरान विधायक अ चौहान, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, निजामुद्दीन, सुभाष शर्मा, नईम प्रधान, न मेंबर, इख्तियार, बबलू, गजेंद्र सिंह, जफर अली, मोइनुद्दीन, खेम सिंह दारा सिंह, अमरजीत सिंह, अरविंद महफूज मंसूरी, साकिब चौधरी, आदि मौजूद रहे

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता