4 जुआरी, 70,500/- नकद बरामद
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जुआरियों एवं सटोरियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 17.10.2025 की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घोरपाट्टा क्षेत्र में दबिश दी गई, जहाँ 04 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
जुए के फड़ से ₹41,900/- तथा अभियुक्तों के पास से ₹28,600/-, कुल ₹70,500/- नकद बरामद किए गए।
अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 13, सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तगण के नाम व पते –
1️⃣ डिगर सिंह कन्याल, पुत्र स्व. दीवान सिंह, निवासी घोरपट्टा, थाना डीडीहाट, जनपद पिथौरागढ़, उम्र – 42 वर्ष
2️⃣ शंकर सिंह बोरा, पुत्र ध्यान सिंह, निवासी ग्राम भनडा, थाना डीडीहाट, जनपद पिथौरागढ़, उम्र – 40 वर्ष
3️⃣ चन्द्र सिंह, पुत्र खीम सिंह कन्याल, निवासी भनडा, थाना डीडीहाट, जनपद पिथौरागढ़, उम्र – 52 वर्ष
4️⃣ बलवन्त सिंह कन्याल, पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी ग्राम भनडा, थाना डीडीहाट, जनपद पिथौरागढ़, उम्र – 39 वर्ष
पुलिस टीम –
- अ.उ.नि. प्रदीप मिश्रा
- हे.का. जगदीश प्रसाद
- का. दिनेश जोशी
- हो.गा. कुन्दन राम

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज