रूद्रपुर 18 अक्टूबर, 2025 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी जनपदवासियों को दीपों के त्योहार दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की हार्दिक बधाई देते हुए समस्त जनपदवासियों के बेहतर स्वास्थ्य, मंगलमय जीवन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की कि सभी लोग खुशियों के त्योहार को अपने परिवार व बच्चों के साथ मनाए व आतिशबाजी व पटाखें चलाने के दौरान बच्चों पर अधिक ध्यान दें, उनके साथ रहें। उन्होंने सभी जनपदवासियों से ईको-फ्रैंडली दीपावली मनाने व एक दिया देश की समृद्धि के नाम जलाने की अपील की ।
जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से वोकल फॉर लोकल खरीददारी करने व सुरक्षित दीपावली त्योहार मनाने की अपील की।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन