देहरादून। कल विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद किए जाने के बाद आज मां गंगा की डोली ने पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ शीतकालीन प्रवास के लिए प्रस्थान किया।
दोपहर 1 बजे डोली ने चंडी देवी मंदिर से प्रस्थान किया और भक्तों के जयघोष, भजन-कीर्तन एवं ढोल नगाड़े की गूंज के बीच अन्नपूर्णा देवी मंदिर पहुंची। इसके पश्चात डोली ने मार्कण्डेय मंदिर से आगे का मार्ग तय किया और लगभग 2 बजे शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा (मुखीमठ) पहुंची। अब पूरे शीतकाल में मां गंगा की पूजा-अर्चना मुखबा (मुखीमठ) में ही संपन्न होगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन