April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर मे नवनियुक्त भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का हुआ भव्य स्वागत

जसपुर/काशीपुर। नवनियुक्त भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के प्रथम दौरे पर कुमायूं के प्रवेश द्वार जसपुर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं तथा ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी ही गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया धर्मपुर चौराहे से लेकर जसपुर स्वागत मंडप, ग्राम करनपुर, गढ़ नेगी तथा काशीपुर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने कहा कि दीपेंद्र कोश्यारी किसी परिचय के मोहताज नहीं है उनके आने से पार्टी को और बल मिलेगा। वह धरमपुर चौराहा, स्वागत मंडप, करनपुर, गढीनेगी तथा काशीपुर के सभी स्वागत कार्यक्रम में

शामिल हुए और भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का जसपुर आगमन पर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष मनोज पान राजकुमार, डॉ. सुदेश कुमार, शीतल जोशी, सनी पधान, विशाल कश्यप, रविमणी, महेश प्रजापति, आशीष चौहान, गुरमेज सिंह, अनीता पवार, कमला, आशीष चौहान, अशोक खन्ना, ललित शर्मा, उमा बिश्नोई, यशपाल सिंह, मनप्रीत सिंह लाडी, पुष्पेंद्र सिंह, राजकुमार गुंबर, सुरेश लोहिया, आकांशा ठाकुर, कंचन देवी, विजय मक्कड़, नवल किशोर आदि सैकड़ो

भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर, काशीपुर में भी भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र

कोश्यारी का भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान कोश्यारी ने कहा कि काशीपुर में सभी पार्टी पदाधिकारियों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। सभी का आभारी हूं। आने वाला समय चुनाव का है। ऐसे में युवाओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास रहेगा। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के दिशा-निर्देशों पर काम किया जाएगा। जैसा कि युवा मोर्चा को पार्टी का दिल कहा जाता है। उसे और मजबूत बनाने की हमारी कोशिश रहेगी। जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने भी युवाओं को उनकी ताकत के बारे में बताया। यहां पर प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, मनप्रीत लाडी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।

You may have missed