न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खटीमा।एक युवक के खुद को एसएसबी का जवान बताकर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व परिजनों से 2 लाख 77 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।आरोपी ने विभिन्न मोबाइल नंबर पर दो लाख 77 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपी ने नौकरी से सस्पेंड होने के कारण खाता सीज हो जाने तथा जुर्माना जमा करने की एवज में पैसे न होने की बात कहकर उससे तीन लाख रुपये मांगे तो उसने अपनी माता व बहनों उधार मांग दो लाख रुपये आरोपी को दे दिए।लोगों पर शक होने पर आरोपी द्वारा बताए गए वर्तमान तैनाती स्थल एसएसबी कैंप मेलाघाट जाकर पता किया तथा फोटो दिखाई तो पता चला कि आरोपी एसएसबी का जवान नहीं है। 2024 को कोतवाली पुलिस में इसकी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ग्राम दियूरी निवासी आकाश सिंह, विमला देवी व अंजलि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन