देहरादून।राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम की श्रृंखला में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा कल दिनांक 07 नवंबर 2025 को प्रातः 6:30 बजे दून मैराथन दौड़, राजकीय इंटर कॉलेज थानों में हॉट एयर बैलून, तथा ग्राम थानों में ही प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक पैराग्लाइडिंग का आयोजन किया जा रहा है।
मैराथन दौड़ को जिलाधिकारी सविन बंसल सुबह प्रातः 6:30 बजे पवेलियन ग्राउंड से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, मैराथन के विजेताओं को भी पुरस्कृत करेंगे।
मैराथन दौड़ पवेलियन ग्राउंड से एनआईवीएच राजपुर रोड तक जाएगी तथा वहां से वापस पवेलियन ग्राउंड तक आएगी।
मैराथन दौड़ में लगभग 700 युवा प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण कराया है।
समस्त सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि कार्यक्रम की कवरेज हेतु प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
—–0—-
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच