काशीपुर, । एक महिला ने पति पर होटल में ले जाकर जबरन संबंध और अश्लील वीडियो बनाने, 50 लाख रुपये दहेज न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उससे जबरन विभिन्न बैंकों से लोन दिलवाया और विरोध करने पर घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी 2023 को बिलासपुर (रामपुर) निवासी युवक से हुई थी, जो लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। शादी के बाद पति ने उसे नौकरी छोड़ने को कहा और दहेज में 50 लाख रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर धमकियां दीं और बाद में उसकी वीडियो रिश्तेदारों व सोशल मीडिया पर डाल दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत अन्य के खिलाफ विभिन्द धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया