रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को चीनी मिलों में गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ करने से पहले की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। अधिशासी निदेशकों ने बताया कि नादेही चीनी मिल में 12 नवंबर, किच्छा चीनी मिल में 16 और बाजपुर चीनी मिल में 17 नवंबर से पेराई सत्र शुरू होगा।
डीएम ने सभी अधिशासी निदेशकों को मिलों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और गन्ना क्रय केंद्रों में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए शिकायत निवारण डेस्क और ठंड के समय अलाव की व्यवस्था की जाए। डीएम ने घटतौली पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम को नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन