जसपुर। लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को निकली पदयात्रा में लोगों ने देश भक्ति के नारे लगाये। नगर पंचायत महुआडाबरा से पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिलाध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में वंदे मातरम गीत से शुरू हुई। लोग राष्ट्रीय गीत गाते हुए ध्वज लहराकर आगे बढ़ रहे थे। आगे आगे देश भक्ति गीत बजाते ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी। करीब छह किमी तक हुई पद यात्रा जसपुर में काशीपुर रोड पर समाप्त हुई। यहां डॉ. एमपी सिंह, कमल चौहान, नगराध्यक्ष राजकुमार, मनप्रीत लाडी, प्रीतम सिंह, मनोज चौहान, डॉ. एमपी सिंह, विनीत चौहान, डॉ. सुदेश, फखरूददीन, शिव कुमार, मुहेश प्रजापति, सनी पधान, ब्रहमानंद, दीपक राणा, करन सिंह, रणवीर चौधरी, अशोक खन्ना, सोनू कादरी, विमल कुमार, जगरूप पन्नू, रवि मणी, तीरथ सिंह, विकल, निखिल, विशाल कश्यप, अंकुर सक्सेना, अनिल नागर आदि रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता