April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

कृषि गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

खटीमा, 03 दिसम्बर, 2025- उत्तराखंड राज्य जयंती के अवसर पर गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा लोहियाहैड मैदान में कृषि गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर शुभारम्भ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

   माननीय मुख्यमंत्री ने कृषि गोष्ठी में सभी कृषकों का स्वागत करते हुए कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, किसान मजबूत होगा तो हमारा देश-प्रदेश मजबूत व सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय हरित क्रांति की जन्मस्थली है। पंतनगर विश्वविद्यालय लगातार कृषि के क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान कर रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि सभी किसान कृषि में उन्नत बीजों व तकनीकी का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों और सैनिकों की सरकार है, किसानों को जो भी समस्याएं आयेंगी उनका प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा, केंद्र और प्रदेश सरकार हमेशा किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने एवं आर्थिकी मजबूत करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार कृषक कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है, कृषक बन्धु इन सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि कृषक बन्धु कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, शहद उत्पादन, रेशम आदि उत्पादन करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास मे पहली बार हमारी सरकार ने गन्ना किसानों की आय को बढ़ाने के लिए 30 प्रति कुंतल गन्ना मूल्य में वृद्धि की है। उन्होंने किसानों से गन्ने का रकबा बढ़ा कर गन्ने का अधिक से अधिक उत्पादन करने की अपील की।

माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को प्रदेश में अनवरत रुप से संचालित किया जायेगा। प्रदर्शनी में पंतनगर विश्वविद्यालय, कृषि विभाग के साथ ही अन्य विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों से सीमांत क्षेत्रों किसानों को उन्नत कृषि करने एवं उनको लाभान्वित करने के लिए आयोजित किये गए है। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री ने रीप परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को छः ई रिक्शा, कृषि विभाग के दो प्रगतिशील किसानों को रूपये 49,750/- के अनुदान चेक, एक हजार किसानों को कृषक किट के सापेक्ष सांकेतिक रूप से पांच किसानों को किट वितरित किये गए। उन्होंने कहा कि किसान व सरकार मिलकर उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनायेंगे।

कृषक बन्धुओं ने गन्ना मूल्य बढ़ाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार नारे लगाकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

     इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ,अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,दान सिंह रावत, राजपाल सिंह, कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, सीडीओ दिवेश शाशनी, विश्वविद्यालय डैम बी एस चलाल, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

L

You may have missed