बाजपुर। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस किशोरी की खोजबीन में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती 13 दिसंबर को उसकी 14 वर्षीय बेटी को पड़ोस के गांव निवासी एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। खोजबीन करने पर उसकी बेटी का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने बेटी की सकुशल बरामदगी कर आरोपी पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ धारा 137/2 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन