काशीपुर। पैथाेलॉजी लैब में रक्त की जांच करने वाली किट समाप्त होने पर मरीज चंदन लैब में जांच कराने को मजबूर हैं। इस कारण से स्वास्थ्य विभाग के राजस्व पर प्रभाव पड़ने की बात सामने आ रही है। अस्पताल प्रशासन शीघ्र ही किट पहुंचने का दावा कर रहा है।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विभाग की पैथोलॉजी लैब और करीब तीन साल से अनुबंधित चंदन लैब भी संचालित होती है। पैथोलॉजी लैब में करीब एक महीने से रक्त की जांच करने वाली कुछ किट समाप्त हो गई है। यहां पहुंचने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है।इन मरीजों को चंदन लैब में जांच करानी पड़ रही है। इसकी जांच रिपोर्ट तीसरे दिन में आती है। इस कारण मरीजों को रिपोर्ट के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। वहीं पैथोलॉजी लैब में जांच नहीं होने से विभाग के राजस्व पर प्रभाव पड़ रहा है।
नाम प्रकाशित नहीं करने पर शर्त पर मरीजों ने बताया कि पैथोलॉजी लैब में कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट (सीबीसी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) जांच करने वाली किट समाप्त हो गई है। दो दिन तक चक्कर काटने के बाद अब चंदन लैब में जांच करानी पड़ी है। कई दिनों से पेट में परेशानी हो रही है। चिकित्सक को दिखाया है। उन्होंने यह जांच लिखी है। पैथोलॉजी लैब में अब करीब चालीस मरीजों की जांच हो रही है जबकि यह संख्या अधिक रहती थी। चंदन लैब में अब 200 से अधिक जांच प्रतिदिन हो रही है। यहां एक माह पहले 150 तक जांच होती थी।
वर्जन
पैथोलॉजी लैब में सामान समाप्त होता रहता है फिर खरीदा जाता है। लैब में कुछ जांच किट समाप्त हो गई है। उच्चाधिकारियों से डिमांड की गई है। मरीजों की जांच चंदन लैब में हो रही है। उन्हें परेशानी नहीं हो रही है। शीघ्र ही किट पहुंचने की उम्मीद है।
-डॉ. संदीप कुमार दीक्षित, सीएमएस, काशीपुर

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता