खटीमा। ट्रेन की चपेट में आने से अमाऊं निवासी अजय पोखरिया (24) लक्ष्मण पोखरिया की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि वह तीन बहनों में अकेला था और पिता की मौत के बाद वह ही परिवार का एकमात्र सहारा था।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब नौ बजे अमाऊं के पास अजय पोखरिया टनकपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। अजय की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि अजय अविवाहित था और वह तीन बहनों का अकेला भाई था। पिता का भी पूर्व में निधन हो चुका है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन